कैराना

फोन कर घर बुलाया, युवती पर लाठी-डंडों से हमला

मोबाइल भी तोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में युवक द्वारा युवती को फोन कर घर बुलाने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला आर्यपुरी निवासी प्रवीण पुत्री इशाक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब पांच बजे जाकिर पुत्र शौकत ने उसे फोन कर जरूरी बात का बहाना बनाकर गुलशन नगर स्थित अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपी ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी। किसी तरह मौके से निकलकर उसने पुलिस से शिकायत की और मेडिकल कराकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button