कैराना

मॉडिफाइड साइलेंसरों के साथ युवक गिरफ्तार

बुलेट के 15 साइलेंसर बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में कैराना पुलिस टीम शनिवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के पास से बुलेट मोटरसाइकिल के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी की पहचान तालिब पुत्र हनीफ निवासी गांव जहानपुरा, थाना कैराना जनपद शामली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद साइलेंसरों के संबंध में भी जांच की जा रही है कि इन्हें कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button