उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला विकास शाखा और ग्रामीण विकास कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Deputy Commissioner Abhijit Sinha conducted a surprise inspection of the District Development Branch and Rural Development Office.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिले की विकास शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंडम फाइलों की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी फाइल लंबित न रहे तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कर्म पुस्तिका, आगत-निर्गत पंजी, लॉग बुक, गार्ड फाइल सहित विभिन्न संचिकाओं का निरीक्षण किया और जिला विकास शाखा के प्रभारी कार्यालय में भी फाइलों की जांच की। साथ ही कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा
इसके बाद उपायुक्त ने जिला ग्रामीण विकास शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की और सभी योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 मार्च तक किए गए भुगतान की विवरणी देखी और सुनिश्चित किया कि किसी भी लाभुक का भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त, संबंधित अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।



