नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम तेलमुंगा में डाक विभाग की अपनी कुल 31 डिसमिल जमीन उपलब्ध है जिसका प्लॉट संख्या 365 और 366 खाता संख्या 67 है।इस जमीन पर 1985, 86 और 1989, 90 में चार दिवारी मेन गेट सहित बनाकर छोड़ दिया गया। उस समय भी ग्रामीणों में आस जगी थी कि अब यहां डाकघर का अपना भवन होगा ,परंतु ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी। पुनः सन 2017 में डाक विभाग के अभियंता द्वारा इस भूमि की मापी व भवन निर्माण के लिए नक्शा तैयार कर विभाग को सोपा गया। 01 मार्च 1964 से आज तक डाकघर किराए के मकान में चल रहा है। भवन निर्माण की मांग को लेकर लगातार मांग पत्र सौंपे जाते रहे हैं। भवन निर्माण की कवायद भी शुरू हो चुकी है। भवन निर्माण के लिए इस जमीन पर खुद से उग चुके पेड़ की कटाई के लिए वन विभाग से एनओसी प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर दिया गया है ।एनओसी प्राप्त होने के उपरांत पेड़ कटाई के पश्चात भवन निर्माण शुरू होने की संभावना है। फिलहाल पेड़ कटाई जरूरी है। कसमार प्रखंड वासी यहां यथाशीघ्र भवन निर्माण कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा में है। सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार जायसवाल बताते हैं कि 23 वर्षों से लगातार भवन निर्माण की मांग को लेकर पत्राचार किए जाते रहे हैं।



