घरेलू गैस कंपनी इंडेन की एलपीजी आपूर्ति जनपद में सामान्य…
प्रदेश में सबसे कम डिलीवरी बैकलॉग...
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में घरेलू रसोई गैस कंपनी की एलपीजी (LPG) गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिले में उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, हापुड़ जिले में इंडेन एलपीजी का रिफिल डिलीवरी बैकलॉग उत्तर प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया है । वह DAC परसेंटेज सबसे ज्यादा है ( लगभग 89 %) है । इंडेन गैस की यह उपलब्धि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन को दर्शाती है।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के हापुड़ के सेल्स ऑफिसर और उनकी टीम को जाता है, जिन्होंने कुशल प्रबंधन और लगातार निगरानी के माध्यम से सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखा है।स्थानीय उपभोक्ताओं ने भी समय पर घरेलू रसोई गैस की डिलीवरी और बेहतर सेवाओं के लिए संतोष व्यक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार की सेवा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।यह उपलब्धि न केवल हापुड़ जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा है कि प्रभावी प्रबंधन और समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।



