भरत पुर
होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर- कस्बा भुसावर के पीएम श्री श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होनहार बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य श्रीफल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। जहां माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान अध्यापकों द्वारा किया गया। समारोह में कुल 18 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिसे देख अन्य उपस्थित विद्यार्थियों ने ताली बजाकर होनहारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


