बाराबंकी

शिक्षा क्षेत्र के “माफिया” पर लगाम नहीं लगी तो होगा बड़ा आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी। मसौली शिक्षा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई को लेकर किसान क्रांति के ब्लॉक अध्यक्ष मसौली राहुल गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी मसौली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उनका संगठन लगातार नौजवानों, किसानों, मजदूरों एवं छात्रों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में किताबों, ड्रेस और फीस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गरीब किसान अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाने में असमर्थ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा क्षेत्र में “माफिया” पर लगाम नहीं लगाई गई तो आगामी 15 दिनों के भीतर संगठन शिक्षा विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।

संगठन ने विभाग के सामने निम्नलिखित मांगें रखीं—

स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस कम की जाए।

जिन परिवारों की वार्षिक आय 42,000 रुपये से कम है, उनके बच्चों की शिक्षा मुफ्त की जाए।

फीस के नाम पर किसी भी छात्र को प्रताड़ित न किया जाए।

किसी भी कक्षा का सिलेबस और ड्रेस कम से कम 5 वर्ष तक न बदला जाए, ताकि एक ही परिवार के अन्य बच्चे उसी का उपयोग कर सकें।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा और मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

प्राइवेट स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच हो और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वालों पर कार्रवाई की जाए।

बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद किया जाए।

संगठन ने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान क्रांति प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार है।

इस मौके पर महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, महिला उपाध्यक्ष विमला देवी, ब्लॉक महासचिव मनोज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य किसान क्रांति कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button