भरत पुर

अंशु व देवकीनंदन को सौंपा प्रांतीय प्रभार

एम्बूलेन्स के नवीन पोस्टर का हुआ विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक का आयोजन कल देर सांय इटामडा रोड स्थित निजी भवन में किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी को बधाई दी एवं एम्बूलेन्स सेवा के नवीन पोस्टर का विमोचन किया गया।
शाखा संरक्षक मनीष मित्तल व शेरसिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सत्र की प्रथम बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भारत विकास परिषद, राजस्थान पूर्व प्रांत की सत्र 2026-27 के लिए गठित कार्यकारिणी में अंशु मित्तल को प्रांतीय नेत्र चिकित्सा व जांच एवं देवकीनंदन सोनी को प्रांतीय युवा संस्कार प्रकल्प प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर बधाईयां दी गई। साथ ही बैठक में शाखा की ओर से कस्बे में सेठो की हवेली निवासी सेठ मनोहरलाल निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में संचालित एम्बूलेन्स सेवा के नवीन पोस्टर का विमोचन किया गया। शाखा सचिव राजेंद्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में शाखा की ओर से 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थीओ के सम्मान समारोह की तैयारियों हेतु विस्तृत चर्चा की जाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में अशोक शर्मा, विजय गुप्ता, धीरज पाण्डेय व ताराचंद गोयल ने भारत विकास परिषद के संस्कार व सेवा प्रकल्प के अंतर्गत संचालित कार्यों के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में शाखा के विजय अग्रवाल, हेमन्त पाण्डेय, डा. विजय पहाडिया, बृजेश जिंदल, अरविन्द बंसल, नवीन मित्तल, रोशन सैनी, पवन अग्रवाल, उमेश सिंघल, पुष्कर सैनी, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button