बागपत
मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत में कैंसर एवं नेत्र रोग ओपीडी का भव्य शुभारंभ 9 अप्रैल को

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत। कस्बे के मेडिसिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत कैंसर एवं नेत्र रोग ओपीडी का शुभारंभ किया जा रहा है। यह शुभ अवसर 9 अप्रैल 2026, दिन बृहस्पतिवार को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद Dr. Satya Pal Singh उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे हवन पूजन के साथ किया जाएगा, जिसके उपरांत ओपीडी का विधिवत उद्घाटन होगा। इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को अब कैंसर और नेत्र रोग से संबंधित परामर्श एवं उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।मेडिसिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनीष तोमर एवं डॉ. गीतांजलि तोमर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा इस नई स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। अस्पताल प्रबंधन ने इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं आमजन को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।


