पश्चिम बंगाल

धुलियान डाक-बंगला चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए आरओबी निर्माण की तैयारी तेज

Preparations for construction of ROB at Dhuliyan Dak-Bungalow Chowk are in full swing to relieve traffic jam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धुलियान के डाक-बंगला चौक पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में विभागीय स्तर पर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। अभियांताओं की टीम स्थल का निरीक्षण कर तकनीकी पहलुओं का आकलन कर रही है, ताकि आरओबी निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जा सके। डाक-बंगला चौक क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि परियोजना को जल्द स्वीकृति मिल सके और निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। आरओबी के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button