रांची

पुलिस मुख्यालय में IAS प्रशिक्षु अधिकारियों का सचिवालय प्रशिक्षण, नक्सल व साइबर अपराध पर दी गई विस्तृत जानकारी

Secretariat training of IAS trainee officers at Police Headquarters, detailed information given on Naxal and cyber crime

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए सचिवालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को झारखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली, वर्तमान नक्सल परिदृश्य, साइबर अपराध, विधि-व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, चुनौतियों एवं उनसे निपटने की रणनीतियों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ पुलिस तंत्र की कार्यशैली और समन्वय की प्रक्रिया से अवगत कराना था, ताकि वे भविष्य में प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन का संचालन कर सकें। इस अवसर पर अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कानून- व्यवस्था बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो राज्य की सुरक्षा और सुशासन को और सुदृढ़ करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button