दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया

डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक बैठक के दौरान उन्हें और अन्य नेताओं को कथित तौर पर ‘दफा हो जाओ’ कहा और मात्र 7 मिनट में मीटिंग समाप्त कर दी।
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसद का आरोप है कि आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (उएउ) ने उनसे केवल सात मिनट में बैठक खत्म कर हट जाने को कहा।
डेरेक ओ ब्रायन ने बताया आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई। जब हमने उनसे पूछा कि आप अधिकारियों के तबादले कैसे कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाएंगे, बैठक के सात मिनट के भीतर ही उन्होंने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ।’ जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है।
सांसद ने आगे चुनौती दी कि चुनाव आयोग वीडियो या आॅडियो रिकॉर्डिंग जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि बैठक में वास्तव में क्या हुआ। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा हमारे एक सहयोगी ने उन्हें भारत के एकमात्र उएउ होने पर बधाई दी जिन पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाने के नोटिस आए हैं। इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
चुनाव आयोग का टीएमसी को अल्टीमेटम-चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त, हिंसा रहित, धमकियों से मुक्त, लालच रहित होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की छापेमारी, बूथ जामिंग या स्रोत जामिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चुनाव आयोग ने कहा- शालीनता बनाए रखें-हालांकि चुनाव आयोग ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बैठक के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है।
ईसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘सांसद से विनम्रतापूर्वक कहा गया कि कृपया आयोग कक्ष में शालीनता बनाए रखें। यह महत्वपूर्ण है कि सभी बैठकें सम्मान और मयार्दा के साथ संचालित हों।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button