हजारीबाग
जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु आज से फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, ईचाक एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के प्रतिभागी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जनगणना कार्य निदेशालय (रांची) के मास्टर ट्रेनर श्री कौशल किशोर एवं बीडीओ बरही-सह-मास्टर ट्रेनर श्री जयपाल महतो ने बारीकी से सभी बिंदुओं से अवगत कराया।



