ललितपुर

11 केवी लाइन का तार चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र में विद्युत लाइन का तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्युत विभाग की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जखौरा से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर बताया गया है कि 11 केवी लाइन पर तैनात कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 26 फरवरी 2026 को जखौरा क्षेत्र के ग्राम नगर मोहल्ले में लगभग 12 विद्युत पोलों के बीच लगे तीन तार, जिनकी कुल लंबाई करीब 1800 मीटर बताई गई है, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा थाना जखौरा में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button