ललितपुर
महिला से मारपीट कर धमकाया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पनारी में एक महिला से मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पनारी निवासी विनीता पत्नी रामसहाय कुशवाहा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 8 बजे वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव के ही विजय कुशवाहा पुत्र कैलाश एवं गोविंद कुशवाहा पुत्र मुन्नालाल एकराय होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



