बहराइच

102 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र 

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। पयागपुर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कुल 102 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नव नियुक्त सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सहायिकाओं से अपेक्षा की कि वे सरकार की मंशानुरूप पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी ने नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई देते हुए सभी से ईमानदारी पूर्वक काम करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button