पाकुड़

हूल विद्रोह के नायकों को किया नमन, नई पीढ़ी को उनके आदर्श अपनाने का संदेश

Salute to the heroes of the Hul rebellion, message to the new generation to adopt their ideals

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
अमर शहीद Sidhu Murmu एवं Kanhu Murmu की जयंती के अवसर पर सिद्धो-कान्हू पार्क में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा Santhal Rebellion (हूल विद्रोह) के वीर सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हू की जयंती केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह अनेक वीरों के त्याग का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका और हूल विद्रोह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति का प्रेरणास्रोत है। इसके अतिरिक्त समाहरणालय स्थित सभागार में भी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सिद्धो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button