बाराबंकी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे एच पी वी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारम्भ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाना सबसे प्रभावी उपाय है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के 90 फीसदी मामलों को रोकने में सक्षम है। उक्त बाते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे एच पी वी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारम्भ करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 राधेश्याम गौड़ ने कही उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्से और अन्य कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। महिलाओं में बढ़ते गर्भाशय कैंसर के खतरे को देखते हुए इसके रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने कहा कि गर्भाशय कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से इससे बचाव संभव है। इसके तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मी अभिभावकों को जागरूक करने के साथ-साथ किशोरियों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेंगे। इस मौक़े पर ए एन एम लक्ष्मी देवी ने 14 वर्ष की उम्र पार कर चुकी किशोरी को एच पी वी की वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की।



