गोड्डा

कुशमारा पंचायत में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

युवाओं में दिखा उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महागामा प्रखंड के कुशमारा पंचायत के हाई स्कूल प्रांगण में वाईएचओ (एनजीओ) के तत्वाधान में आयोजित खेल-कूद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाज आलम, महगामा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाजुल हक तथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेन्द्र रजक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि यह आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक था। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। अंत में आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए अतिथियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को नई दिशा मिलती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button