भरत पुर

अनिता, पूनम को सौंपा महिला सहभागिता प्रभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से गुरुवार सांय कस्बे के बरपाडा स्थित निजी भवन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा की अनिता सिंघल व पूनम अग्रवाल को महिला सहभागिता प्रभार सौंपा गया।
शाखा की वरिष्ठ सदस्या वीना तारा गोयल व जीतू विजय पहाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की बैठक का आयोजन प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में बरपाडा स्थित निजी भवन में किया गया। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए शाखा गतिविधि महिला सहभागिता का अनिता दिलीप सिंघल को संयोजिका एवं पूनम पवन अग्रवाल को सह संयोजिका का दायित्व दिया जाकर प्रभार सौंपा गया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और कस्बे में महिला सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रस्ताव लिया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि प्रांत के निर्देशानुसार इस सत्र के लिए शाखा गतिविधि सम्पर्क में बृजेश जिन्दल, सेवा में ताराचंद गोयल, संस्कार में रोहित रवि सिंघल व पर्यावरण में डा. विजय पहाडिया को संयोजक का प्रभार सौंपा गया। बैठक का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। इस मौंके पर नीलम शर्मा, राजकुमारी सोनी, सीमा गोयल, सुनीता अग्रवाल, कमलेश, प्रीति गर्ग, रेखा गर्ग, मीना मित्तल, सीमा आर्य, आदि मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button