खरीफ2026-27हेतु बीज आवश्यकता का आकलन बैठक आयोजित
Seed requirement assessment meeting for Kharif 2026-27 held

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज दिनांक1अप्रैल2026 को जिला कृषि पदाधिकारी, साहेबगंज की अध्यक्षता में आत्मा सभागार,साहेबगंज में खरीफ 2026-27फसल हेतु बीज आवश्यकता के आकलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले के अनुज्ञप्तिधारी निजी बीज विक्रेताओं,किसान उत्पादक संगठन FPOसंचालकों, लैम्पस पैक्स प्रतिनिधियों एवंJSLPSपलाशमहिला समूहों के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक के दौरान खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों के लिए बीज की आवश्यकता का विस्तृतआकलन किया गया।बीज विक्रेताओं द्वारा अनुदानित दर पर वितरण हेतु अपनी मांग प्रस्तुत की गई,जिसमें मुख्य रूप से धान, मक्का,अरहर, मूंग एवं मोटे अनाज के बीज शामिल हैं।प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुल5000क्विंटल धान बीज की आवश्यकता चिन्हित की गई है।विदित हो कि पूर्व में सकरोगढ़ पोखरिया नोडल लैम्पस के माध्यम से जिले के सभी लैम्पस एवं पैक्स द्वारा बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत50%अनुदान पर बीज का वितरण किया जाता रहा है।इस वर्ष इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए निजी बीज विक्रेताओं,FPO तथा JSLPSपलाश महिला समूहों को भी जोड़ा गया है,ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।बैठक में सभी प्रखंडों के निजी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे सरकारी बीज वितरण के लिए आपूर्तिकर्ता कंपनियों जैसेNSC, HIL,NCCFआदि से डीलरशिप प्राप्त करें।साथ ही,बीज क्रय हेतु आवश्यक धनराशि की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,जिससे समय पर बीज आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष20मई2026से खरीफ बीज वितरण प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।साथ ही, सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि बीज वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु ब्लॉकचेन प्रणाली के माध्यम से ही वितरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी,उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



