भरत पुर
भुसावर में मनाया महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ती समारोह
199 वीं जयंती पर सजी भव्य मनमोहक आकर्षक झांकियां

समस्त सैनी समाज तहसील भुसावर के सौजन्य से हुआ आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के रण्धीरगढ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आज महात्मा ज्योतिबा फुले के 11 अप्रैल शनिवार को 199 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए विशाल भव्य शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकालते हुए मनाया गया। जहां महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में समारोह को सम्बोधित करते हुए पधारे हुए अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और मां सावित्रीबाई फूले की छवि, तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन दर्शन को शासन और प्रशासन के लिए प्रेरणापूंज बताते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था। वहीं दूसरी ओर सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर के सदस्यो ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के रण्धीरगढ सड़क मार्ग स्थित मुण्डायारा चौराहा के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में 11 अप्रैल शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वा जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वहीं महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ही महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके जीवन दर्शन और उनके द्वारा समाज सुधार के दिये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए देर सायं काल बैण्ड बाजों की मधुर आवाज़ में भव्य मनमोहक, आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क से मुण्डायारा चौराहा, राजा मण्डी,बस स्टैंड,नायावास आदि विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद नजर आया।जहां शोभायात्रा में शामिल तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र से पधारे हुए युवा, बुज़ुर्ग, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए एक जुटता में शामिल होकर समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों को महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पुष्प वर्षा एवं जलपान करवाकर भव्य स्वागत किया गया। जहां समुचा भुसावर कस्बा महात्मा ज्योतिबा फुले के जयकारों से गूंजायमान होकर भक्तिमय और उत्सव के रंग में सराबोर नज़र आया।



