बाराबंकी

पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण व भोजनालय का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय  ने शुक्रवार को थाना सफदरगंज में नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन करते हुए थाना परिसर मे बनाई गयी पंचवाटिका मे पौधे रोपित किये। थाना परिसर मे बने इस भोजनालय मे पुलिसकर्मियों को मेनू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध करायेगा ।
कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात काम करते है उनकी कार्य क्षमता और मनोबल को बनाये रखने के लिए बेहतर सुविधाए जरूरी है नया भोजनालय मे आधुनिक सुविधाए दी गयी है इसमे स्वच्छता,  उचित बैठने की व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की गयी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भोजन की गुणवत्ता और संचालन का जायजा लिया उन्होंने थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया को नियमित संचालन के निर्देश दिये।
      पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए थाना परिसर मे बनाई गयी पंचवाटिका मे पीपल, बरगद पाकड़, अशोक व आवले के पेड़ को रोपित किये तथा साइबर अपराध से बचाव एवं यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया।
इस मौक़े पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,  क्षेत्राधिकारी शौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया,  चौकी प्रभारी विभूति द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button