बरेली

बरेली में 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह

भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, शहनाइयों के बीच गूंजे मंगलगीत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।
सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता पर दिया जोर कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button