
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में पहुंचकर श्री युगल सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि मंत्री जी अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अचानक मंदिर पधारे और मंदिर का भ्रमण किया। उनके इस कार्यक्रम में वार्ड-8 के पार्षद पति अतुल कपूर का विशेष योगदान रहा। इस दौरान वार्ड-8 के पार्षद पति अतुल कपूर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा और महिला मंडल की रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, पूनम अरोरा, नेहा आनंद, नीलम साहनी आदि ने वित्त मंत्री का स्वागत किया।




