मथुरा

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ हुंकार

13 को निकलेगा मशाल जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले 13 अप्रैल को जिले के शिक्षक टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। शिक्षक सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक मशाल जुलूस निकालेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए विशाल प्रदर्शन के बाद अब एआईपीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मथुरा में भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक लोकेश गोस्वामी ने बताया कि मशाल जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक के दौरान रवींद्र चौधरी, धर्म सिंह, प्रीति भटनागर और खुर्शीद अहमद ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कृष्ण सारस्वत और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने मशाल जुलूस में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की है। इस दौरान चंद्रशेखर, उपेंद्र पांडेय, बलवीर सिंह, सुधीर सोलंकी, गौरव यादव, दिनेश कुमार, रेनू राना, शिखा मिश्रा, शालिनी सक्सैना और जितेन्द्र वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button