बाराबंकी

भारतीय किसान क्रांति यूनियन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

विशाल गुप्ता और रहमान खान बने मीडिया प्रभारी, कफील ब्लॉक सचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी के मसौली में भारतीय किसान क्रांति यूनियन (बीकेकेयू) के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर विशाल गुप्ता को मसौली का मीडिया प्रभारी, रहमान खान को बंकी का मीडिया प्रभारी और कफील को ब्लॉक सचिव अमन यादव ब्लॉक मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ब्लॉक अध्यक्ष मसौली राहुल गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें संगठन का कार्यभार ग्रहण कराया गया।
संगठन से जुड़ने के बाद, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने छात्रों के शोषण और निजी स्कूलों में हो रही धांधली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए बड़े कदम उठाने की बात कही।
वहीं, मीडिया प्रभारी रहमान खान ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि अब हर गांव और क्षेत्र में हो रही धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर संभव तरीके से सभी को न्याय दिलाने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
ब्लॉक सचिव कफील ने संगठन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button