मथुरा

निर्णायक दौर में पहुंचा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अब एक संगठित जनअभियान का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। उत्तर, दक्षिण और पश्चिम भारत में व्यापक जनजागरण के बाद तीसरे चरण की रथ यात्रा मथुरा पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर दर्शन किए। सलेमपुर रोड स्थित एक स्कूल में सभा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के हिंदू पक्षकार और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक संगठित जनजागरण अभियान है। वृंदावन स्थित चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। पद्मश्री डॉ. लक्ष्मी गौतम ने नारी शक्ति को इस विषय की जानकारी परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। संत श्यामानंद महाराज, आरबी चौधरी, दामोदर सिंह, नंदकिशोर, भूपेश चौबीसा, डॉ. लता शर्मा, वंदना शर्मा, प्रदीप जैन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, संत-समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button