साहेबगंज

डिजनीलैंड मेला मेले में सोमवार से शुरू हुआ जलपरी का विशेष शो,रसियन लड़की दिखाएगी अपना प्रदर्शन

A special mermaid show began at the Disneyland Fair on Monday, with a Russian girl performing. Open in Google Translate •

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के पोखरिया स्थित टाउन हॉल के पीछे लगे डिजनीलैंड मेले में इन दिनों जलपरी का शो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।जहां मनोरंजन और उत्साह का माहौल बनाने वाला डिजनीलैंड मेले में रसियन लड़की के द्वारा विशेष जलपरी का शो दिखाया जा रहा है। उधर जलपरी का शो देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं।उधर डिजनीलैंड मेला प्रबंधक रंजीत साह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस वर्ष का डिजनीलैंड मेले में पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और मनोरंजक होगा जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं।वही मेला प्रबंधक ने बताया कि इस बार मेले का मुख्य आकर्षण जलपरी का शो होगा, जिसमें जलपरी की तरह सजे कलाकार विशेष अंदाज में प्रस्तुति देंगे।उधर यह जलपरी शो बच्चों और दर्शकों के लिए काफी रोमांचक और आकर्षक साबित होगा।इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार के रोमांचक झूले,हाइड्रोलिक झूला, ड्रैगन ट्रेन,ब्रेक डांस झूला सहित कई आधुनिक झूलों की व्यवस्था की गई है,जो मेले में आने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेंगे। वही मेले में देश के अलग अलग राज्यों से आए दुकानदार हस्तशिल्प, खिलौने,घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानें लगाएंगे।साथ ही साथ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक खानपान के स्टॉल भी मेले में लगाए गए है,जहां लोग अलग अलग प्रदेशों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।वही बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से खेल खिलौनों की दुकानें,छोटे झूले और मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button