अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए
Jharkhand State President of All India Kurmi Kshatriya Mahasabha paid his tribute by garlanding the statue of Baba Saheb.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज14अप्रैल भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की135वीं जन्म जयंती अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।उन्होंने नगर पार्षद परिसर स्थित में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने कहा कि डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष,समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया,जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान नगर पार्षद परिसर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सभी सदस्यों ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।वहीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल ने पटेल चौक स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा गांधी चौक स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर मौजूद सत्यनारायण सिन्हा अजय कुमार चौधरी,जयप्रकाश सिन्हा,संजय पटेल,रमन कुमार
संजय सिंह पटेल,किशोर कुमार सिन्हा,बबलू सिन्हा,मिथिलेश कुमार,शिव चरण प्रसाद सिन्हा,प्रवीर कुमार सिन्हा,कुणाल राय,मनिंद्र नाथ राय,शशि शेखर सिन्हा,चमकलाल मंडल,शत्रुघ्न कुमार,मुकेश कुमार,कुंदन कुमार,अधिवक्ता मुनिलाल मंडल,अशोक सिन्हा, शैलेश कुमार,अनिल सिंह,साथ ही उपस्थित समाज के दर्जनों लोग ने मौजूद थे।



