साहेबगंज

कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Special program organized at Congress office

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया,संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया।सभी कांग्रेसजनों ने कार्यालय में बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया और विचार गोष्ठी में अपने विचार साझा किए।मौके पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हमें बोलने का अधिकार दिया है हमें समानता का रास्ता दिखाया है,ये वही संविधान है जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है और हर वर्ग के नागरिकों के अधिकारों को रक्षा करता है लेकिन आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसमे कुछ ताकतें बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने की पुरजोर कोशिस कर रही है।बल्कि कई बार वो उसमे सफल होती भी दिख रही है,बाबा साहब के बनाए इस संविधान की रक्षा हमें हर हाल में करनी होगी,संविधान की मजबूती ही हमारे अधिकारों की रक्षा का मूल मंत्र है।बाबा साहब के जयंती के अवसर पर संकल्प लें कि अपने देश की संविधान की रक्षा हम हर क़ीमत पर करेंगे,विचार संगोष्ठी में और कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे,कार्यक्रम में अनुकूल मिश्रा,मो.कलीमुद्दीन,डॉ.सद्दाम हुसैन,बासुकीनाथ यादव,सरफ़राज़ आलम,नित्यानंद गुप्ता,सुनील पासवान,मो सलाउद्दीन,उमेश पांडे,रामसिंगार ओझा,सतीश पासवान मो.बदरुद्दीन,मो.निज़ामुद्दीन,अनूप हर्षवाल,दिलीप गुप्ता,देवराज सिंह,मो. सईद अख्तर,ओम प्रकाश,जामुन दास,अली कुरैशी,नौशाद अंसारी,मो.औरंगजेब,ज्योतिष कुमार गुप्ता,मनीष प्रताप,मो.मेराजुद्दीन,अजीत कुमार झा,मज़हर खान एवं अन्य दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button