अमरोहा
अमरोहा में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकाली शोभायात्रा
मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, समाज की एकजुटता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के बछरायूं में दक्ष प्रजापति एवं महासभा ने महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर बाइक रैली और शोभायात्रा का आयोजन किया l कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के होमगार्ड में नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए l राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में बीजेपी के साथ ज़ुड़ने के फायदे गिनाए l उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी का विकास होता है l और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिलती हैं l उन्होंने युवाओं से निष्ठा के साथ काम करने का आग्रह किया है l
शोभायात्रा कुंडा रोड से शुरू होकर हफ़ीज रोड, कुम्हारपूरा होली पार्क, शेरपुर और महादेव चुंगी होते हुए शिव रिसोर्ट कमेलपुर रोड पर समाप्त हुई l युवा महाराजा दक्ष प्रजापति की तस्वीर के साथ बाइक पर सवार थे l मार्ग में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया l
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष नरेश गोला ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा है l इसमें धनौरा में धर्मशाला निर्माण, समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने और दक्ष प्रजापति जयंती को राज्य व राष्ट्रीय स्तर का सामाजिक पर्व घोषित करने की मांग की गई l कार्यक्रम में महासभा अध्यक्ष संजीव प्रजापति, धनोरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे l




