झुंझुनू
अजाड़ीकला की हर्षिता बनी सीए क्षेत्र में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं बुगाला। क्षेत्र के अजाड़ीकला गांव लिए गौरव का क्षण है कि गांव की होनहार बेटी हर्षिता ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।कमोद पोद्दार ने बताया कि उनकी पुत्री हर्षिता ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए शहर में रहकर तैयारी की। निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सीए जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता, लेकिन हर्षिता ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सफलता अर्जित की।उनकी सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि हर्षिता की उपलब्धि से गांव की अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगी।
परिवारजनों ने कहा कि हर्षिता ने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



