साहेबगंज

राधानगर में झारखंड राज्य चाय विकास समिति की बैठक हुई आयोजित

Jharkhand State Tea Development Committee meeting held in Radhanagar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राधानगर पंचायत सचिवालय में मंगलवार को झारखंड राज्य चाय विकास समिति की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक नरेश मंडल ने की।इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड राज्य चाय विकास समिति की स्थापना दिवस के अवसर पर31मई को मंगलहाट में आयोजित किया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैठक के पूर्व सभी उपस्थित सदस्य अपने अपने क्षेत्र में अपने स्तर से काफी संख्या में बैठक में उपस्थित हो,इसको लेकर प्रचार प्रसार करे। वही निर्णय लिया गया कि31मई को बैठक में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।निर्णय लिया गया कि चाय जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने हेतु विधायक या सांसद से मिलने हेतु तत्काल एक शिष्टमंडल का गठन किया जाए जिस पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित शिष्टमंडल के सदस्यों के नाम पर सहमति बनी।आगे बैठक के समापन के बाद संविधान निर्माता भीमराव अमेडकर की जयंती मनाई गई।उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।वही मौके पर दीपनारायण मंडल,रमेश मंडल, अशोक कुमार मंडल,राजेश मंडल, विश्वजीत मंडल,वरुण मंडल,अनिल सरकार,नरेश चंद्र मंडल,हरिदास मंडल,सुखदेव मंडल,राजकिशोर मंडल,देवेन मंडल,सुनील कुमार मंडल,निहार रंजन मंडल,दिवाकर मंडल,श्रवण मंडल,अमित कुमार,
एवं अन्य उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button