खैरथल

अम्बेडकर जयंती पर  उमड़ा जनसैलाब

 झांकियों ने मन मोहा,लगाया रक्तदान शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती जिलेभर में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जाटव समाज संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन व अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा को रवाना किया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में जिले के विभिन्न गांवों से आई आकर्षक झांकियों ने विशेष आकर्षण बिखेरा। झांकियों में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, विधायक दीपचन्द खैरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव, व्यापार कमेटी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, जिला बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी शोभायात्रा मे शामिल होकर स्वागत किया। जिससे सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देखने को मिला। पूरे मार्ग पर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल को दुल्हन की तरह सजाया गया।
इस अवसर पर जाटव समाज संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, कामरेड रामचंदर, मातादीन बिसारिया, बुधसिंह ठेकेदार, कालूराम, रामरतन, राजपाल, तिलक राज, मनोज बुराहड़िया, लालाराम, संजय जाटव, रोहिताश जाटव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 वहीं दोपहर तीन बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रागण में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पीसी बैरवाल रहे!कार्यक्रम में बच्चो ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button