शामली
कांधला: अलग-अलग घटनाओं में शिकायतें, पुलिस जांच में जुटी
निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। कस्बा निवासी एक विधवा महिला ने एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि वह दिव्यांग है और पति की मृत्यु के बाद अकेले बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी युवक उसके संपर्क में आया और देखभाल व निकाह का भरोसा देकर विश्वास में ले लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और विभिन्न बहानों से उससे रुपये भी लेता रहा। निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


