राहुल कश्यप बोले — “इस बार जनता देगी आशीर्वाद, अब बदलाव तय है!”
वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी राहुल कश्यप इस बार पूरी निष्ठा और जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। गौरतलब है कि पिछली योजना में उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव बहुत कम अंतर से लड़ा था। इसके बाद विधायक का चुनाव भी लड़ा, जिसमें भी वे बेहद मामूली अंतर से पीछे रहे। दो बार बेहद नजदीकी मुकाबलों के बावजूद राहुल कश्यप ने जनता का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि और मजबूत होकर लौटे हैं।
प्रश्न 1 : दो बार नजदीकी हार के बाद भी आप चुनाव मैदान में डटे हैं, इसके पीछे क्या वजह है?
राहुल कश्यप : “हार-जीत राजनीति का हिस्सा है। मुझे जनता का जो प्यार और विश्वास मिला, वही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सेवा की भावना से राजनीति में आया हूँ, कुर्सी की चाह से नहीं।”
प्रश्न 2 : इस बार चुनाव की रणनीति क्या रहने वाली है?
राहुल कश्यप : “इस बार हम जमीनी स्तर पर हर गली, मोहल्ले और पंचायत में जाकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। विकास के मुद्दे—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए अवसर—मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर हैं।”
प्रश्न 3 : आपको जनता से कितनी उम्मीद है?
राहुल कश्यप : “जनता सब देखती है। मैंने हर सुख-दुख में लोगों के बीच रहकर काम किया है। इस बार जनता बदलाव चाहती है, और मुझे विश्वास है कि वे इस बार मुझे अपना आशीर्वाद ज़रूर देंगी।”
प्रश्न 4 : विपक्ष को क्या संदेश देना चाहेंगे?
राहुल कश्यप : “मैं राजनीति को सेवा मानता हूँ, युद्ध नहीं। विपक्षी भी हमारे ही क्षेत्र के लोग हैं। मैं चाहता हूँ कि चुनाव काम और मुद्दों के आधार पर लड़ा जाए, न कि जाति या झूठे वादों पर।”
राहुल कश्यप का आत्मविश्वास और जनता में उनकी मजबूत पकड़ यह संकेत दे रही है कि इस बार वार्ड नंबर 11 में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। जनता अब विकास और ईमानदार नेतृत्व की ओर देख रही है — और राहुल कश्यप खुद को उसी बदलाव का चेहरा मानते हैं।



