कैराना

चोरी के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की कैराना में दबिश, सुराग नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। चोरी की घटना में वांछित आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम ने शुक्रवार को कैराना में दबिश देकर छानबीन की। थाना करोलबाग, जिला सेंट्रल दिल्ली से एएसआई अम्बरीश त्यागी, हेड कॉन्स्टेबल इरशाद व हेड कॉन्स्टेबल राजाराम कैराना कोतवाली पहुंचे और यहां आमद दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त रूप से मोहल्ला अफगानान में नाम-पता अज्ञात आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस टीम ने इलाके के कई संभावित ठिकानों पर जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन आरोपी का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि संबंधित आरोपी चोरी की घटना में वांछित है और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button