
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । पहली बार एक अनोखा और रोमांचक जादू शो “Beyond Reality by Badshah” का आयोजन किया जा रहा है। यह शो दर्शकों के लिए एक अद्भुत और यादगार अनुभव साबित होगा।
यह शो पारंपरिक जादू से अलग एक हाई-टेक एंटरटेनमेंट अनुभव है, जिसमें शामिल हैं: माइंड रीडिंग (Mind Reading)
टेलीकिनेसिस आधुनिक मैजिक और स्टेज इल्युजन डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला जैसे रोमांचक एक्ट्स
यह शो तकनीक, साइकोलॉजी और इल्युजन का बेहतरीन मिश्रण है।
यह शो संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइन्स, बरेली में आयोजित किया जाएगा। यह शो विशेष रूप से युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें।
जादूगर बादशाह के अनुसार, “हम इस शो के माध्यम से दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाना चाहते हैं, जहां हकीकत और जादू के बीच की सीमाएं समाप्त हो जाएं। यह केवल एक शो नहीं, बल्कि एक अनूठा अनुभव है।”


