
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर। उपखण्ड के गाँव नरहरपुर स्तिथ बाबा काल भैरव मंदिर परिसर पर 23 अप्रेल को वार्षिक मेला (जात) का आयोजन भक्त मंडल की ओर से किया जायेगा।
यहां मंदिर पुजारी गोटिया जगदेव ने बताया कि हर वर्ष की तरह वैशाख शुक्ल सप्तमी, गुरुवार 23 अप्रैल 26 को गांव नरहरपुर बाबा काल भैरव का मेला (जात) एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बाबा काल भैरव की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वही इस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। भक्त मंडल द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वही उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नाल उठाना, गोला फेंक, दौड़, लंबी व ऊँची कूद सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।



