राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए पाकुड़ के खिलाड़ी
Players from Pakur left to participate in the state level athletics competition

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पाकुड़ जिले की एथलेटिक्स टीम शुक्रवार को रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 18 एवं 19 अप्रैल को चंदनक्यारी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 26 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और सभी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
पुरुष वर्ग के खिलाड़ी:
सुनील टुडू, रॉबर्ट हेम्ब्रम, नरेश मरांडी, थॉमसन हेम्ब्रम, रोहित कुमार साहा, नीतीश कुमार शर्मा, राममोहन सैनी, आनंद शेख, बिनोद सोरेन, मंटो ठाकुर, नजमी शेख, एमडी बिलाल, एमडी रकीब।
महिला वर्ग के खिलाड़ी:
प्रेमशीला हांसदा, तारा मुर्मू, अंकिता रॉय, सरस्वती टुडू, सुमिता मरांडी, सोहागिनी हांसदा, दिबिया मुर्मू, डोली कुमारी, सोनाली टुडू, एवेन्जली मुर्मू। टीम प्रबंधन एवं प्रशिक्षक अक्षय बाबरी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।



