गोड्डा
अलग-अलग कांडों में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अलग-अलग कांडों में संलिपित आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पदाधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है। एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि बलबड्डा एवं मेहरमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए अपहरण, हत्या एवं रंगदारी हेतु गोली चलाने की घटना घटित हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में अलग-अलग SIT टीम का गठन किया गया था। सभी गठीत SIT टीम संयुक्त रूप से आपसी सम्न्वय के साथ मामले का उद्भेदन करने का प्रयास कर रही थी। अनुसंधान के क्रम में आये मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बलबड्डा थाना क्षेत्र के कोकरा खास के चार व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए पूछ-ताछ हेतु थाना लाया गया था। पूछ-ताछ के दौरान लाये गये संदिग्धों ने निम्नांकित घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये हैं।
1. ललमटिया थाना यू०डी० सं0-15/25 (पुनः विधिवत रूप से सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया जाएगा): गांव के आपसी विवाद में एक 13 वर्षीय लड़का गुलशन कुमार दास पे० देवेन्द्र रविदास की गला दबा कर बेहोश करने और तालाब में फेंक कर हत्या करना।
2. अपरहणः- बलबड्डा थाना कांड सं0-03/26, दिनांक-29.01.2026, धारा-140 (1)/140(2)/3(5) B.N.S बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक सीमेंट-छड व्यवसायी का दिनांक-28.01.2026 को अपहरण कर 05 लाख रूपये की फिरौती लेना तथा दबिया से वार कर गंभीर रूप से जख्मी करना।
3. हत्याः- बलबड्डा थाना कांड सं0-16/26, दिनांक-14.03.2026, धारा-103 (1) B.N.S :- बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक आईसक्रीम विक्रेता पिंटू तांती का आपसी विवाद में 14.03.2026 को गोली मारकर हत्या करना एवं रूपये लूट लेना।
4. रंगदारी हेतु फायरिंग: मेहरमा थाना कांड सं0-62/26, दिनांक-12.04.2026, धारा-118 (2)/109/308(4)/3(5) B.N.S एवं 27 (2) Arms Act. मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी चौक पर एक आनाज व्यवसायी से रंगदारी मांगना और नहीं देने पर दिनांक – 12.04.2026 को उसके दुकान पर फायरिंग करना जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगने से जख्मी होना।
5. बरामद आर्म्स, गोली एवं सुतली बम के संबंध में बलबड्डा थाना कांड सं0-23/2026 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गयी है।
कांड में संलिप्त अभियुक्तों को आज न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही गठीत SIT उपर्युक्त घटना में अन्य अपराधकर्मी की संलिप्तता के बिन्दु पर भी गहराई से अनुसंधान कर रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मीयों के अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता के बिन्दु पर अनुसंधान की जा रही है। वहीं, छापेमारी दल में
गठीत SIT के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :-*
1. मिथलेस कुमार दास, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-नरेश दास
2. सुमन कुमार उर्फ सोनू, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० घनश्याम दास
3. प्यारेलाल ताँती, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-भोला ताँती
4. पवन कुमार दास, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-नरेश दास सभी पता-सा०-कोकरा खास, थाना-बलबड्डा, जिला-गोड्डा।
*अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद सामान की विवरणी :-*
1. एक लोहे का ऑटोमैटिक मैगजीन लगा देशी पिस्टल जिस ARMY FOR MADE IN USA लिखा हुआ।
2. दो देसी कट्टा
3. दो गोलाकार देशी सुतली बम करीब 200-300 ग्राम का
4. 02 जिंदा कारतूस
5. दो लोहे का दबिया
6. एक फायर किया हुआ खोखा
7. तीन मोटरसाईकिल– ।. नीला रंग का TVS Apache रजि०नं0-JH-17AD-6582,॥. काला रंग का होन्डा साईन मोटरसाईकिल जिसका चे० नं0-ME4JC94EGSG289943
III. एक काला एवं बैगनी रंग का बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल रजि सं0-JH17 ईस्वी 2071
8. घटना के समय पहना हुआ कपड़ा एवं चप्पल
9. एक काला रंग का बैग
10. मोबाइल – 06
11. सीम कार्ड – 07
12. एक काला रंग का हेलमेट
13. एक हरा रंग का टोटो गाड़ी जिसका मोटर नम्बर-48V55H23009296




