गोड्डा

अवैध बालू का गोरखधंधा तभी बंद होगा, जब वैध उठाव शुरू होगा : प्रदीप यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। ​गोड्डा में बालू का खेल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस विधायक दलके नेता प्रदीप यादव की चिट्ठी से पूरे राज्य में बालू और अवैध खनन का मामला गरमा गया था और उनके पत्र ने जिला प्रशासन की शाख पर सवाल खड़ा कर दिया था। जिसके बाद से पूरे जिले में बालू का अवैध उठाव पूरी तरह ठप पड़ गया था। लेकिन कल से पुनः बालू के अवैध उठाव का खेल का ट्रायल फिर से शुरू हो गया है। इस पर विधायक प्रदीप यादव से सवाल पूछा गया। विधायक प्रदीप यादव ने स्पष्ट किया कि सनातन घाट सहित जिला के कई महत्वपूर्ण घाटों की नीलामी सरकार द्वारा की जा चुकी है और पर्यावरणीय क्लियरेंस मिलने के बाद उनकी तकनीकी बाधाएं भी दूर हो चुकी हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा है और राज्य स्तर के खनन पदाधिकारियों से भी बात की है। जल्द से जल्द NOC मिलनी चाहिए। ताकि सरकार को राजस्व मिले और लोगों के जान-माल की सुरक्षा हो सके। अवैध बालू का गोरखधंधा तभी बंद होगा जब वैध उठाव शुरू होगा। ​जब विधायक से जिला प्रशासन की मंशा और सिंडिकेट को लाभ पहुंचाने वाले ‘घालमेल’ पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि “मैं इस संभावना को खारिज नहीं करता, यह जांच का विषय है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द प्रक्रिया पूरी करे, ताकि सरकार की बदनामी न हो। ​
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button