खैरथल

जाटव समाज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का किया नागरिक अभिनंदन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को विधायक दीपचंद खैरिया की अगुवाई में जाटव समाज संस्थान की चुनी गई कार्यकारिणी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
 धरना स्थल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की उनकी यह जीत सच्चाई की जीत है!समाज के लोगो ने शहर एवं समाज के विकास के नाम भारी मतो से जीता कर सत्ता में बैठे नेताओं को आइना दिखा दिया है समाज के चुनावों में राजनैतिक लोगो का हस्तक्षेप को दरकिनार कर पूरे पैनल की पचंड जीत दर्ज कर यह भी दर्शा दिया की खैरथल की आम जनता के मन में गहरी टीस है।
 इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने कहा की जिस प्रकार मंडी अध्यक्ष के चुनावों में संघर्ष समिति से जुड़े प्रमुख नेता सर्वेश गुप्ता ने जीत हासिल कर सत्तारुड़ दल के नेताओं को करारा जबाब दिया अब हमारे समाज ने भी जीत हासिल कर मुंह तोड़ जबाब दें दिया है!उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय को किसी भी क़ीमत पर खैरथल से बाहर नहीं ले जाने दिया जायेगा.
 कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व पार्षद एवं संरक्षक पद पर विजेता हुए रामचंदर कामरेड ने मंच से सरकार व भाजपा नेताओं को खुली चेतावनी दी की खैरथल शहर का विनाश करने वाले लोगो लगातार दो बार सबक दें दिया है आगे होने वाले नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया जायेगा!
विदित रहे इस पैनल के अधिकांश सदस्य जिला बचाओ आंदोलन में सर्किय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं।
 इस मौके पर जाटव समाज के मम्मन राम जिलोता वाले, मातादीन बिसारिया, प्रमोद ठेकेदार, राजु, बुधसिंह ठेकेदार, मनोज बुराहड़िया, प्रहलाद कुमार, तिलक राज, कालूराम, रामरतन सहित संघर्ष समिति के गिरीश डाटा व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ,मास्टर शिवचरण गुप्ता, महिला नेत्री निक्की प्रजापत ने भी विचार रखे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button