ललितपुर

उपज संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश कौंते मनोनीत

पत्रकारों के नये संगठन ने जिले में नई ऊर्जा का किया संचार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिले के पत्रकारों की एक बैठक होटल कैलाश इन में संपन्न हुई। बैठक में जिले में पत्रकारों के एक मजबूत संगठन की आवश्यकता पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की स्थापना की आवश्यकता महसूस की और संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर सुरेश प्रकाश कौंतेय के मनोनयन की घोषणा की। होटल कैलाश इन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा की अध्यक्षता और अनिल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जिले के पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से जिले में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की स्थापना कर सुरेश प्रकाश कौन्ते को जिलाध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि झांसी मंडल प्रभारी अनिल शर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से 15 दिन में कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सभी पत्रकारों चाहे वह किसी भी संगठन के हों उनके सम्मान और संरक्षण के लिए संकल्पित रहेगा। निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जिले में पत्रकारों को भयमुक्त वातावरण निर्मित कर उनके उत्पीडऩ पर उनकी मदद करने का संगठन ने संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने जिले के सभी पत्रकारों के बीच सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुरेश कौंतेय ने कहा कि शीघ्र ही सभी तहसीलों के सदस्यता प्रभारी बनाकर सदस्यता दिलाई जाएगी। आज की बैठक में मो.हबीब खान, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रमोद गोस्वामी, अरविन्द संज्ञा, जयेश बादल, रमेश श्रीवास्तव, रमन शर्मा, शुभ श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार झा, अशोक कुमार सैन, अनूप नांगल, देवेंद्र साहू, अमित लखेरा, मनीष पाठक, अजय श्रीवास्तव, अरविंद साहू, राजेश श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सुनील शर्मा तथा संचालन प्रमोद गोस्वामी ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button