रामपुर शाहबाद

थ्रेसर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बेरुआ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की जान चली गई। गांव निवासी सोमपाल (47) पुत्र मेवाराम अपने खेत में ट्रैक्टर से थ्रेसर चलाकर गेहूं निकाल रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ थ्रेसर में फंस गया।ग्रामीणों के अनुसार, हाथ फंसने के बाद देखते ही देखते उनका सिर भी थ्रेसर के अंदर चला गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक अपने पीछे तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमपाल मेहनती किसान थे और अपने परिवार का भरण-पोषण खेती से ही करते थे।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button