रामपुर शाहबाद

शाहबाद सीएचसी का विधायक ने किया निरीक्षण मरीजों का जाना हाल-चाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शाहबाद। गुरुवार को शाहबाद मिलक विधानसभा की विधायक राजबाला सिंह ने शाहबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सीएचसी स्टाफ में खलबली मच गई। विधायक राजबाला सिंह ने सीएचसी पर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनको मिलने वाले इलाज के बारे में जानकारी ली। वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। वहीं सीएचसी पर साफ सफाई को ओर बेहतर बनाने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहित रस्तोगी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक पति दिलीप सिंह लोधी, एसडीएम आशुतोष कुमार, तहसीलदार अमित कुमार आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button