रामपुर शाहबाद

रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना सैफनी का किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेन्द्र मीणा ने थाना सैफनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के समुचित संधारण और उनमें की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ में हलचल रही और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button