9 दिसम्बर तक मतदाता सूची बिशेष अभियान चालू-एसडीएम आशीष सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मतदाता सूची अद्यतन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।मतदाताओं अपील किया गया है। कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी को गणना प्रपत्र भरकर वापस करें।यह अभियान 9 दिसंबर 2025 तक चलेगा और उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियो को जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सौपी गई है। पर्यवेक्षको को जिम्मेदारी सौपी गई है। मतदाता सूची विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो आगामी 09 दिसम्बर तक चलेगा। मृतक और बाहरी मतदाताओ का चिन्हित करवाने मे बूथ लेवल अधिकारियो की सहयोग करे।
निर्वाचन प्रभारी सतेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी और बूथ पर्यवेक्षक की तैनाती की गई। और उन्हे मतदाता सूची विशेष अभियान चलाकर सफल बनाने का निर्देश दिए गए। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जायेगे। इस अभियान से मतदाताओ को संवैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। उनका नाम मतदाता सूची दर्ज होगा। जो मतदाताओ का नाम सूची मे शमिल नही है। उसके नाम विशेष अभियान चलाकर शमिल किया जायेगा।



