भरत पुर
आवारा गौवंश से आमजन परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – गांव सलैमपुर कलां में आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में आवारा गोवंश दिनभर डेरा जमाए रहते हैं। जिससे आमजन एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कप्तान सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर मौजूद आवारा गोवंश अक्सर आपस में लड़ने लगते हैं। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार गोवंश की लड़ाई के कारण दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


